बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
04-Feb-2022 04:50 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी आ रही है जहां वज्रपात से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है। वही तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव की है।
वज्रपात की चपेट में आने से मुन्ना मुखिया की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी और एक साल की बेटी राधिका कुमारी की मौत हो गयी है। जबकि 22 वर्षीय रेशमी देवी, 4 वर्षीय खेसारी कुमार और 2 वर्षीय छठी कुमारी झुलसकर घायल हो गये। घायल तीनों को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज आंधी तूफान के दौरान परिवार के सभी लोग घर में बैठे हुए थे तभी अचानक घर के पास एक पेड़ पर बिजली गिरी जिसके बाद घर में आग लग गयी। आग में झुलसने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव से लोग मौके पर पहुंचे। घटना इतनी दर्दनाक थी कि लोग भी देखकर हैरान हो गये। गांव के लोगों ने इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की।