ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में पॉलिटेक्निक स्टूडेंट का मर्डर, फिरौती के लिए अपहरण कर अपराधियों ने की हत्या

20-Nov-2019 09:54 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक पॉलिटेक्निक के स्टूडेंट का मर्डर कर दिया. आरोप है कि फिरौती के लिए मामा और अरेराज मंदिर महंथ के भतीजे ने अपहरण कर छात्र की हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने पॉलिटेक्निक के अपहृत छात्र साहिल का शव आठ फीट गहरे मिट्टी से खोदकर बरामद किया. मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर की शाम को मोतिहारी नगर से सटे एक गांव से अपराधियों ने स्टूडेंट को किडनैप कर लिया था. अपहरण उसके चचेरे मामा और प्रशिद्ध सोमेश्वरनाथ मंदिर के महंथ के भतीजा ने फिरौती के लिए किया था. 15 लाख रुपये फिरौती नहीं मिलने पर पकड़ाने के डर से उसने छात्र का मर्डर कर दिया. हत्या करने के बाद उसने शव को धनौती नदी के पास दफना दिया. 


इस वारदात के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. रघुनाथपुर थाना, तुरकौलिया थाना और अरेराज थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामा नितेश तिवारी और मंदिर महंथ के भतीजा युवराज गिरी को गिरफ्तार कर लिया. जिसने कड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि धनौती नदी के किनारे से शव को दफनाया है. पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए बच्चे की शव को को वहां से निकाला. पुलिस ने बताया कि मामा फिरौती के लिए उड़िसा से काम छोड़ दो महीने से भगिना के घर के पास ही भाड़े का मकान लेकर रह रहा था. एसपी के नेतृत्व में बनी एसआईटी टीम ने खुलासा करते हुए जहां हत्या की गई थी. उस कमरे को शील कर दिया है. एसआईटी इस मामले में आगे की करवाई में जुटी हुई है.