ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार: गंध सूंघते हुए डॉग पुलिस को लेकर पहुंचा शराब पार्टी में, नशे में चूर सरपंच समेत तीन गिरफ्तार

17-Apr-2020 11:55 AM

MOTIHARI: लॉकडाउन के बीच सरंपच के घर पर शराब पार्टी हो रही थी. सरंपच के घर पर कई लोग जुटे हुए थे. इस दौरान पुलिस ने छापेमारी की और सरपंच समेत तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. यह मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा घाट का है. 

सूंघते हुए सरपंच के घर पहुंच गया डॉग

पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध शराब का धंधा चल रहा है. इस दौरान खोजी डॉग शराब की गंध सूंघते हुए सरपंच के घर में घुस गया. इस दौरान पुलिस ने देखा की सरंपच नशे में चूर है. घर में शराब की पार्टी चल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने अंदर के अंदर मौजूद बाकी लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बरवा सेमरा घाट के सरपंच प्रमोद महतो समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


डॉग की विशेष ट्रेनिंग

बिहार में शराबियों की पहचान के लिए बिहार पुलिस का खास डॉग स्क्वायड तैयार हुआ है. तेलंगाना के हैदराबाद में बिहार पुलिस के डॉग स्क्वायड की ट्रेनिंग हुई थी. अब बिहार में अलग-अलग जिलों में शराबियों के पकड़ने में जुट गए है.  हैदराबाद में पुलिस की Integrated Intelligence Training Academy (IITA) है जहां स्निफर डॉग को ट्रेनिंग दी जाती है. देश के सभी राज्यों की पुलिस के साथ साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के डॉग स्क्वायड की ट्रेनिंग वहीं होती है. एकेडमी के अधिकारियों के मुताबिक उनके यहां कुत्तों को अमूमन विस्फोटक पदार्थ की पहचान करने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके अलावा उन्हें अपराध से संबंधित दूसरे ट्रेनिंग भी दी जाती रही है. लेकिन 8 महीने पहले बिहार पुलिस की ओर से अलग डिमांड की गयी. बिहार की पुलिस ने कुत्तों को शराब पकड़ने की ट्रेनिंग देने की मांग की थी. जिसका अब रिजल्ट भी आने लगा है. बिहार पुलिस के 20 कुत्तों के दस्ते को पूरे 8 महीने तक इसकी खास ट्रेनिंग दी गई है. अब ये कुत्ते दूर से ही शराब की गंध पहचान लेते हैं. वे न सिर्फ शराब की बोतलों को पकड़ सकते हैं बल्कि शराब पीकर जा रहे आदमी की भी पहचान कर सकते हैं.