ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में रिश्वतखोर मुखिया की दबंगई, 15 हजार घूस नहीं देने पर ग्रामीण को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

28-Nov-2019 01:53 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के कई मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है मोतिहारी जिले से जहां एक रिश्वतखोर मुखिया की दबंगई सामने आई है. जो आवास सहायक के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली करता है. लाभुकों से मुखिया रिश्वत लेता है. इतना ही नहीं घूस की रकम नहीं मिलने पर दबंग मुखिया ग्रामीणों के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता है.



मामला पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली का है. जहां श्रीपुर पंचायत के घूसखोर मुखिया की दबंगई सामने आई है. प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन लाभुकों को बैंक खाते में पैसे आ रहे हैं. रिश्वत के लिए उस रकम को मुखिया और आवास सहायक निकलवा ले रहे हैं. जो लाभुक इसका विरोध करते हैं, मुखिया और आवास सहायक साजिश के तहत उनकी अगली किस्त पर रोक लगा देते हैं. श्रीपुर पंचायत की रहने वाली शोभा खातून ने मुखिया के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाया है. 


लाभुक शोभा खातून के देवर मो.नाजिम ने बताया कि जब वह मुखिया से इसकी शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उनको जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित परिवार ने मोबाइल कॉल की एक रिकार्डिंग भी मीडिया के सामने आया है. जिसमें आवास सहायक पैसे नहीं देने पर काम नहीं करने की धमकी दे रहा है. रिकार्डिंग में आवास सहायक यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि मुखिया जी को पैसा नहीं देने पर आपका काम नहीं किया जायेगा. बहरहाल पीड़ित परिवार मोतिहारी अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत कर अनुमंडल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा है. अब देखना होगा कि पदाधिकारी आरोपी मुखिया और आवास सहायक के ऊपर क्या कार्रवाई कर रहे हैं.