ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में ब्वॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या पहुंची 6, दो किलोमीटर तक उड़ा शव का टुकड़ा

16-Nov-2019 06:59 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI :  मोतिहारी में एक NGO के किचेन में ब्वॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई है. जबकि दो लोग अभी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं. घायलों में से एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. 


ये दर्दनाक हादसा सुगौली के बंगरा रेलवे फाटक के पास की है. बताया जा रहा है कि एक NGO के किचेन में मिड डे मील बनाने के दौरान अचानक ब्वॉयलर फट गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बिल्डिंग की दीवार ही गिर गई. इस हादसे में मरने वाले लोगों के शवों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखड़ गये. 


दरअसल सुगौली नगर पंचायत के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाया जा रहा था. खाना बनाने में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे. वहीं इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है.