चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Mar-2021 03:05 PM
MOTIHARI : इस वक्त एक ताजा खबर मोतिहारी जिले से सामने आ रही है, जहां रेलवे के एक इंजीनियर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. इंजीनियर की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में पंखे से लटकती हुई मिली है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
घटना मोतिहारी जिले की है, जहां रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम कर रहे रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई है. उनकी लाश को संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है. मृतक इंजीनियर की पहचान अमर सक्सेना के रूप में की गई है, जो बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. वह कई दिनों से मोतिहारी के पीपरा कोठी थाना के जीवधारा इलाके में एक किराये के मकान में रहे थे.
मृतक इंजीनियर अमर सक्सेना अमर त्रिशूल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे. सोमवार को जब उनके साथियों ने उनेह कॉल किया तो कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन कोई भी रिस्पांस नहीं मिलने के कारण उन्हें शक हो गया. जब दोस्तों ने उनके घर जाकर देखा तो पंखे में फंदे से इंजीनियर अमर सक्सेना की डेड बॉडी लटकी हुई थी.
अमर के दोस्तों ने आनन फानन में इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. साथ ही पुलसीवालों को भी बताया गया कि ऐसी घटना हुई है. सूचना पाकर घटना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.