ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

सदर अस्पताल में रिश्वत का खेल, डिलीवरी वार्ड में नर्स लेती है नजराना, देखें वीडियो

08-Mar-2020 10:33 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI: सरकार जहां एक ओर सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में समुचित व्यवस्था का दावा करती है तो वहीं प्रसव कराने आये गरीब मरीजों का अस्पताल प्रबंधन द्वारा शोषण किया जाता है. कभी दवा के नाम पर तो कभी बेड के नाम पर रिश्वत लिया जाता है. 


पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन पीएचसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एएनएम द्वारा मरीज से रिश्वत की मांग की जा रही है. वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि नर्स मरीज से पैसे की मांग कर रही है और मरीज पास में 200 रुपये  होने की बात कह रहा है. जिसके बाद नर्स पैसे लेने से इंकार कर रही है. वायरल हो रहा वीडियो अस्पताल व्यवस्था की पोल खोल रहा है.  

वायरल वीडियो घोड़ासहन पीएचसी का बताया जा रहा है. जहां  डिलिवरी कराने के नाम पर मरीजों से राशि की वसूली की जा रही है. वायरल वीडियो में घोड़ासहन पीएचसी में कार्यरत एएनएम मनोरमा देवी बताई जा रही हैं. विडियो में मरीज एएनएम को दो सौ रूपये देता दिखाई दे रहा है, वहीं एएनएम के द्वारा इतने में  काम नहीं चलने की बात कही जा रही है. इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि रिश्वत लेना गलत है. इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.