बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
08-May-2023 09:51 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान कई राउंड गोलियां चली है। जिसमें कई अपराधियों को गोली लगी है। वही चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
मोतिहारी पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली है। इलाके में अपराधियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे तब वहां मौजूद अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
मोतिहारी पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में अफरा-तफऱी मच गयी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के बारहचकिया की है जहां पुलिस से मुठभेड़ के बाद कई अपराधियों को गोली लग गयी और वे घायल हो गये। वही पुलिस ने खदेड़कर चार अपराधियों को पकड़ लिया है। वही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है। पूरा इलाका छावनी में तब्दिल हो गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये हैं।
बताया जाता है कि जिन अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई वे सभी बैंक लूट की घटना में शामिल थे। जो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे लेकिन इस बात सूचना किसी ने पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें कई अपराधी गोली लगने से घायल हो गये वही चार अपराधियों को पुलिस ने धड़ दबोचा।