ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

मोतिहारी में ‘जन विश्वास यात्रा’ में गरजे तेजस्वी, निशाने पर बीजेपी और सीएम नीतीश

21-Feb-2024 02:45 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा के दौरान बुधवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे। मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी बीजेपी और सीएम नीतीश पर खूब बरसे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बापू की कर्मभूमि चम्पारण हम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए जनता के बीच आये है और अगर जरूरत पड़ी तो आप लोगों के लिये जान भी देने से पीछे नहीं हटेंगे।


जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने की सरकार ने जनता से किए वादे को पूरा करने का काम किया है। 2020 के चुनाव में किए वादे को पूरा करने का काम किया है। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों की रिक्तियों को निकलवाने का काम किया। इसके सात ही साथ बिहार में जाति आधारित गणना कराकर ग़रीब परिवार को चिन्हित करने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आईटी पॉलिसी और पर्यटन पॉलिसी को बनाने का काम किया है ही हर विभाग में बेहतर काम करने की कोशिश की। हम लोगो ने जो काम किया है सभी जानते हैं। हमारे चाचा आख़िर क्यों पलट गये वही जानते हैं। हमारे चाचा को आजकल बीजेपी ने हाईजैक करने का काम किया है। उन्होंने साढ़े तीन साल में तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आजकल वे लोग भी बोल रहे है कि सभी को नौकरी देने का काम किया है लेकिन सभी जानते हैं कि हमने डिप्टी सीएम रहते हुए पांच लाख लोगों को नौकरी दिया।


तेजस्वी ने कहा कि अगर हमको पूरी तरह मौक़ा मिला तो सभी बेरोज़गार को नौकरी देने का काम करेंगे। हमारे चाचा पुराने ख़यालात के हैं। इस बार की लड़ाई 17 महीने और 17 साल की होगी। नियोजित शिक्षक को भी सरकारी राज्यकर्मी के दर्जा देने का फ़ैसला लिया है। हमारी पार्टी MY समीकरण की नहीं बल्कि BAAP की पार्टी है। यह पार्टी माई-बाप की पार्टी है। पीएम मोदी क्या यह गारंटी दे सकते हैं कि वर्तमान सरकार फिर पलटी नहीं मारेगी। उन्होंने आगामी तीन मार्च को पटना में बड़ी रैली कराने का एलान किया।