ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी : हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से लड़की की मौत, पेड़ पर कई घंटों तक लटकी रही डेड बॉडी

06-Oct-2019 04:15 PM

By Himanshu

MOTIHARI : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद भी कई घंटों तक बच्ची की डेड बॉडी पेड़ पर लटकी रही. स्थानीय लोगों की ओर से सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची की लाश को नीचे उतारा. 

घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना इलाके की है. जहां बथना गांव में बकरी के लिए चारा लाने गई एक बच्ची की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई. मृतक बच्ची की पहचान टोला बथना के रहने वाले जहीर मियां की 13 साल की बेटी शायदा खातून के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची बकरी के के खाने के लिए जामुन के पेड़ पर चढ़कर पत्ता तोड़ रही थी. इस दौरान वह 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ गई. 

बच्ची की मौत के बाद उसकी लाश कई घंटों तक उसी पेड़ पर लटकी रही. स्थानीय लोगों ने जब लाश को देखा तो उन्होंने फौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी डेड बॉडी को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक बच्ची के घर में मातम का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.