ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में फिल्म शोले की तर्ज पर टावर पर चढ़ा आशिक, प्रेमिका से शादी कराने के लिए कूद जाने की देता रहा धमकी

08-Jun-2020 05:53 AM

MOTIHARI : मोतिहारी यानि पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में रविवार को एक युवक ने प्रेमिका से शादी कराने के लिए फिल्म शोले की कहानी दुहरायी. फर्क इतना था कि फिल्म में नायक पानी की टंकी पर चढ़ा था. मोतिहारी में आशिक अपनी प्रेमिका के गांव में पहुंचा और फिर 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ कर ड्रामा करता रहा. 

वाकया पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया इलाके की है. केसरिया के सुन्दरापुर मुजहन गांव में फिल्म शोले की तर्ज पर एक आशिक अपनी प्रेमिका से शादी रचाने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. फिल्म की तर्ज पर ही वह कूद जाने-मर जाने की धमकी देने लगा. थोड़ी देर में ही ये बात पूरे इलाके में फैल गयी. काफी तादाद में लोग वहां जुट गये और युवक का ड्रामा चलता रहा. 

स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की पूरी कोशिश की. लोग उसे नीचे उतरने के लिये कह रहे थे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा था. उसका कहना था कि उसकी प्रेमिका के पिता को वहीं बुलाया जाये. प्रेमिका के पिता जब तक वहां आकर शादी कराने का भरोसा नहीं दिलायेंगे तब तक वह मोबाइल टावर से नीचे नहीं उतरेगा. लोगों ने जब उसका ड्रामा बढ़ते देखा तो केसरिया थाना पुलिस को इसकी खबर दे दी. 

मामले की खबर मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने उसे समझाया फिर भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था. बाद में पुलिस ने उसे ये भरोसा दिलाया कि उसकी शादी करायी जायेगी. तब युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा. हालांकि वो आशिक जैसे ही टावर से नीचे उतरा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. फिलहाल वह युवक पुलिस की हिरासत में ही है. 

केसरिया थाना पुलिस ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाला आशिक मुज़फ़्फ़रपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के तरवां-जहुरवां गांव का रहने वाला है. उसका नाम अर्जुन राम है. अर्जुन को केसरिया थाना क्षेत्र की एक लड़की से प्यार हो गया. ये सिलसिला पिछले तीन सालों से चल रहा था. लेकिन हाल के दिनों में युवती के पिता ने अपनी बेटी की शादी कहीं दूसरी जगह ठीक कर दी. इसके बाद ही बौखलाकर आशिक ने ये ड्रामा किया. अर्जुन राम चार घंटे तक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा रहा और लगतार ड्रामे करता रहा.