Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
20-Oct-2019 04:44 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : पुलिस ने नकली सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक को गिरफ्तार किया. फर्जी टीचर के ऊपर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
घटना पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड की है. जहां मलाही थाना की पुलिस टीम ने एक नकली टीचर को गिरफ्तार किया. अरेराज बीडीओ ने शिक्षक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मिली जानकारी के मुताबिक कई वर्षों से शिक्षक नकली प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहा था.
मलाही थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद नकली सर्टिफिकेट पर मलाही बालक स्कूल में टीचर की नौकरी करता था. जांच में अरेराज बीडीओ ने उसकी सर्टिफिकेट में गड़बड़ी पाया था. पुलिस आरोपी शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.