ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में डबल मर्डर से सनसनी, चाचा-चाची ने गाली देने से मना किया तो शराबी भतीजे ने उतार दिया मौत के घात

16-Jul-2024 09:00 PM

By First Bihar

MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मोतिहारी डबल मर्डर से दहल गया। घटना पूर्वी चम्पारण के मेहसी थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव की है। जहां एक शराबी भतीजे ने चाचा-चाची की निर्मम हत्या कर दी। 


मामले में डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव में गाली-गलौज कर रहे एक शराबी को मना करने पर उसने चाकू से गोद कर एक दंपति की हत्या कर दी। मंगलवार की शाम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान स्व. चिरकुट साह के पुत्र 70 वर्षीय बतहु साह और उनकी 65 वर्षीया पत्नी मानती देवी के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही आरोपी भतीजा पवन साह को ग्रामीणों ने धड़ दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया। 


थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट व राहुल कुमार सहित और सशस्त्र बलों को मौके पर भेजा गया। जहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या करने वाले भतीजे पवन साह से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।