ब्रेकिंग न्यूज़

Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नहीं सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

अभी-अभी : मोतिहारी में कोचिंग संचालक का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

अभी-अभी : मोतिहारी में कोचिंग संचालक का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

06-Oct-2019 08:52 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुर्गा पूजा के अवसर पर भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना इलाके की है. जहां पिपरा गांव अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय कुशवाहा के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुशवाहा एक निजी कोचिंग का संचालन करते थे. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोचिंग संचालक संजय कुशवाहा अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी होकर घटनास्थल पर गिर पड़े. आनन फानन में स्थानीय लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके [पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.