ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी को मिली 102 एकड़ जमीन, MGCUB प्रशासन ने जताई खुशी

27-Nov-2019 09:05 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिहार के लिए सरकार ने 102 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है. बुधवार को इससे संबंधित दस्तावेज पर ज़िला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण और विश्वविद्यालय के ओएसडी-एडमिन डॉ. पद्माकर मिश्रा ने हस्ताक्षर किया. मोतिहारी जिले के बनकट स्थित इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 32 एकड़ जमीन में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. कुलपति ने इसपर ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय विश्वविद्यालय का विकास तेजी से होगा. 



महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिहार के जन सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. पवनेश कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी को जमीन मिल चुकी है. निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. जल्द ही शैक्षणिक गतिविधियां आरंभ की जाएंगी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने जमीन मिलने पर ख़ुशी जताते हुए ज़िला प्रशासन और संबंधित प्रशासनिक इकाईयों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही इस ज़मीन की आवश्यकता थी. अब विश्वविद्यालय के लिए भवन निर्माण और अन्य कार्य तेजी से पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा. 


कुलपति ने बताया कि जमीन मिल जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए न सिर्फ क्लासरूम बनेंगे बल्कि स्थायी प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल के मैदान के साथ-साथ संकाय सदस्यों और अधिकारियों सहित कर्मचारियों के लिए कार्यालय का निर्माण किया जाएगा. वहीं ओएसडी-एडमिन डॉ. पद्माकर मिश्रा ने भी ख़ुशी जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को जमीन के अभाव में तमाम परेशानियां हो रही थीं. यूनिवर्सिटी को जमीन मिल जाने से विकास कार्यों में तेजी आएगी.