Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
26-Sep-2019 02:17 PM
By Himanshu
MOTIHARI : बिहार में इनदिनों गुंडे ही नहीं सरकारी अफसर भी दबंगई कर रहे हैं. मोतिहारी से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके बारे में हर कोई सुनकर दंग रह गया. दरअसल पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर प्रखंड के BDO की सरेआम दबंगई का एक मामला सामने आया है. जंगल में लगी आग की तरह तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठे एक युवक की पिटाई कर रहे हैं. तस्वीर में गुंडई करते दिख रहा व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पहाड़पुर के बीडीओ और उनका ड्राइवर है.
बीडीओ साहब की यह तस्वीर बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. साहब की दबंगई देखकर तो बड़े-बड़े डॉन भी शरमा जायेंगे. तस्वीर में आप देख रहे हैं कि आखिर कैसे ये बीडीओ साहेब कुर्सी पर बैठे एक युवक के गिरेबान को पकड़कर खींच रहे हैं. साथ ही उस तस्वीर में उनका ड्राइवर भी साहेब के पदचिन्हों पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पहाड़पुर प्रखंड के कोटवा पंचायत में विकास शिविर लगाया गया था. इस दौरान राजेश श्रीवास्तव नामक एक युवक सरकारी कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा. इतने में बीडीओ साहेब भड़क उठे और उस शख्स की पिटाई करने लगे.
फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है. हालांकि बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स शराब के नशे में था क्योंकि उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. बीडीओ के निर्देश पर उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर लोग कई सारे सवाल खड़ा कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह कैसी शराबबंदी है कि सरकारी अफसरों के सामने लोग शराब पीकर पहुंच जाते हैं. वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग प्रखंड विकास पदाधिकारी के रवैये पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं. घटना को लेकर जब पहाड़पुर बीडीओ से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया.