ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी: मनरेगा कार्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुखिया को मिले पासवर्ड से करोड़ों के योजना को दी स्वकृति

04-Feb-2020 07:32 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI : जिले के अरेराज मनरेगा कार्यालय में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. सरकार द्वारा मनरेगा योजना के स्वकृति के लिए मुखिया को मिले पासवर्ड का कार्यालय पदाधिकारी और कर्मियों ने प्रयोग कर फर्जी तरीके से 4 करोड़ के योजना की स्वकृति दे दी है. प्रखंड के किसी भी मुखिया को सरकार द्वारा मिले पासवर्ड की जनकारी तक नही है. सरेया पंचायत के मुखिया के जनकारी के बाद हुए खुलासा पर हड़कंप मचा हुआ है.


सरकार ने मनरेगा योजना से पंचायत में कार्य करने के पूर्व मुखिया से उक्त कार्य के स्वकृति के लिए जून 2019 में एक पासवर्ड दिया था. लेकिन अरेराज मनरेगा कार्यालय पदाधिकारी व कर्मी के मिली भगत से प्रखंड के किसी भी मुखिया को जनकारी तक नही दी गई. मुखिया जी का पासवर्ड कार्यालय द्वारा फर्जी रूप से प्रयोग कर प्रखंड में 4 करोड़ से अधिक की राशि की योजना की स्वकृति दे दी गई. खुलासे के बाद मनरेगा कार्यालय द्वारा पीआरएस पर बैक डेट में पासवर्ड रिसीव करने का दबाव बनाने लगा.


अरेराज प्रखंड के सरेया पंचायत के मुखिया रेणु देवी ने बतायी कि सरकार के द्वारा मुखिया को मनरेगा योजना के कार्य के लिए दिया गया पासवर्ड मनरेगा पदाधिकारी और कर्मी 8 माह यूज कर रहे हैं औप फर्जी तरीके के करोड़ों की योजना को स्वकृति दे रहे हैं.