ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

सरकारी स्कूल में लड़कियों का डर्टी डांस, अश्लील गानों पर रातभर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

17-Feb-2021 04:27 PM

MOTIHARI : सरस्वती पूजा के नाम पर सरकारी स्कूल में अश्लील डांस करने का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है. वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां अश्लील गानों पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. 


दावा किया जा रहा है कि ये मामला मोतिहारी जिले का है. चर्चा है कि ये वीडियो मोतिहारी के पताही प्रखंड स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती पूजा के दौरान रिकॉर्ड किया गया है. जिसे सोशल मीडिया जमकर शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो में ऑर्केस्ट्रा डांसर भोजपुरी के अश्लील गानों पर ठुमके लगाती हुई दिख रही हैं. 


news image


फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोठारी जिले के नोनफरवा गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. जैसे ही रात हुई स्कूल का कंपाउंड डीजे पर बज रहे गानों से गूंज उठा. दरअसल वहां डांस करने के लिए बार बालाओं को बुलाया गया था. स्कूल के हॉल में स्टेज बनाया गया था, जिसपर बार बालाएं डर्टी डांस करती हुई दिख रही हैं. 


news image


जब बार बालाएं ठुमके लगा रही थीं तब वहां कुछ बच्चे भी मौजूद थें. बच्चे भी अपने मोबाइल में बार बालाओं का डांस रिकार्ड कर रहे थे. वे भी काफी झूम रहे थें. इतना ही नहीं वहां कार्यक्रम में मौजूद एक लड़के ने स्कूल में हो रहे अश्लील डांस का फेसबुक लाइव कर दिया. जो बाद में वायरल हो गया. हालांकि स्थानीय थाना को इन सारे मामलों की जानकारी भी नहीं है.