ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी: झील में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, नाला निर्माण में गड़बड़ी की वजह से बनी नारकीय स्थिति

07-Sep-2024 02:42 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मानसून की बारिश किसानों के लिए राहत तो वही कुछ लोगों के लिए आफत भी खड़ी कर दी है। कुछ घंटे की बारिश से  मोतिहारी का एनएच 28 झील में तब्दील हो गया है। मोतिहारी से बेतिया, रक्सौल और नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग एनएच पर नाले के निर्माण में गड़बड़ी की वजह से भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


 नेशनल हाइवे झील बना हुआ है जहां से होकर गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छतौनी चौक से सब्जी मंडी तक सड़कों पर दो से ढाई फीट पानी भरा हुआ है। जहां तहां टूटी सड़कों की वजह और उन गड्ढों में पानी भरे रहने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। गाड़ी चलाने वाले और पैदल चलने वालों को भी नहीं मालूम कि कहां गड्ढा है कहां नहीं। कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब लोग हादसे के शिकार नहीं होते होंगे। लोगों की इस समस्याओं पर ना तो किसी अधिकारियों का ध्यान गया और ना ही जनप्रतिनिधियों के कान तक ही जूं रेंगा। 


ऐसा नहीं है कि वे इस रास्ते से होकर नहीं गुजरते होंगे। लेकिन सब कुछ देखकर भी अनसुना हो जाते हैं। इस समस्या से लोग काफी परेशान है और इसका समाधान निकालने की मांग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कर रहे हैं। वही नेशनल हाईवे पर भीषण जलजमाव की वजह से किसान भी चिंतित है क्योंकि  सब्जी मंडी तक जलजमाव होने से फसल को लेकर बेचने और खरीदने में उन्हें भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच की सड़कें लगातार खराब होने और दुर्घटना होने के बाद भी प्रशाशन का ध्यान नहीं है और लोग प्रतिदिन चर्मरोग ,बुखार सहित कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। वही स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।news imagenews imagenews image