Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
05-Dec-2020 07:56 PM
MOTIHARI : बिहार में सुशासन की सरकार होने के बावजूद भी भ्रष्टाचार के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीन पर उतारना मुश्किल हो गया है. सरकारी दफ्तरों में काम कराने के लिए आम लोगों से नजराना वसूला जा रहा है. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है, जहां डीटीओ ऑफिस में निगरानी विभाग की टीम ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ी के री एसेसमेंट के लिए 39 हजार रुपए घूस ले रहे थे.
शनिवार को मोतिहारी डीटीओ ऑफिस के दो कर्मियों को पटना की निगरानी टीम ने 39 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कर्मचारियों ने अरेराज के ध्रुव नारायण मिश्र और प्रशांत पाण्डेय से रिश्वत मांगी थी. छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे निगरानी के डीएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि दबोचे गये कर्मियों से परिसदन में पूछताछ की जा रही है.
डीएसपी सर्वेश कुमार ने जानकार दी कि पांच दिन पहले शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद सत्यापन किया गया. उसके बाद निगरानी की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए धावा बोला और घुस लेते हुए दो कर्मचारियों को धर दबोचा. गिरफ्तार कर्मियों की पहचान डीटीओ ऑफिस के प्रोग्रामर रामगढ़वा थाने के बेला गांव के रहने वाले खुर्शीद आलम और पटना के पुनपुन प्रखंड के एकौना पकौली के रहने वाले राजेन्द्र सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि राजेन्द्र सिंह लिपिक पद पर संविदा के आधार पर कार्यरत है.
इस मामले को लेकर जानकारी मिली है कि अरेराज सलहा के रहने वाले ध्रुव नारायण मिश्र ने निगरानी में शिकायत की थी कि वाहन के री एसेसमेंट के लिये घूस मांगी जा रही है. प्रोग्रामर खुर्शीद आलम को डीटीओ कार्यालय के ग्राउंड में तीस हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने पकड़ा गया. जबकि लिपिक राजेन्द्र सिंह प्रथम तल्ला पर नौ हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार हुआ.