बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Dec-2021 10:46 AM
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया प्रखंड स्थित लाला छपरा गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने कोविड की दूसरी डोज लेने के बाद अपनी आवाज खो दी है। जिले के स्वास्थ्य महकमा में युवती के आवाज जाने के बाद हड़कंप मच गया। युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का कई टेस्ट कराने के साथ ही सदर अस्पताल में इलाज किया गया। उसके बाद उसे मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
क्या है मामला
केसरिया के लाला छपरा की रहने वाली छात्रा ममता कुमारी ने कोविड टीकाकरण का सेकेंड डोज लिया। टीका लेने के बाद ममता बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद ममता को होश तो आ गया। लेकिन उसकी आवाज चली गई है। ममता ने बोलने की काफी कोशिश की। लेकिन उसके गले से आवाज नहीं निकल रही है।
इधर, कोविड के सेकेंड डोज लेने के बाद ममता के आवाज जाने के मामले में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि एक वायल में 10 डोज होता है। जिसे दस लोगों को दिया जाता है। जबकि उस वायल से टीका लेने वाले अन्य नौ लोग ठीक हैं। उन्होंने बताया कि ममता की सभी तरह की जांच करायी गई है। सभी जांच सही पाए गए है। डीआईओ को विश्वास है कि ममता की आवाज जल्द वापस आ जाएगी।
वहीं सिविल सर्जन डॉ. अंजनी सिंह ने बताया कि सेकेंड डोज का वैक्सीन पड़ने के बाद थोड़ा थोड़ा खून आया था। जिसे देखकर वह बेहोश हो गई। उसके बाद वह बोल नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के कारण ऐसा हो सकता है या नहीं, यह कहना मुश्किल है। सिविल सर्जन ने बताया कि युवती का हर तरह का जांच कराया गया है। चिकित्सीय जांच में कुछ कारण सामने नहीं आया है।
बहरहाल, कोविड वैक्सीनेशन के बाद ममता कुमारी का आवाज गायब हो जाना अपने तरह का एक अलग मामला है। जिसके आवाज को वापस लाने का चिकित्सक प्रयास कर रहे हैं और चिकित्सकों को विश्वास है कि ममता की आवाज धीरे-धीरे वापस आएगी। लेकिन इस मामले में सरकार को अपने खर्च पर ममता कुमारी के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। ताकि वह एक बार फिर से अपने परिवार के लोगों को आवाज देकर बुला सके।