ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने की बड़ी लूट, 1.5 लाख कैश और 6 लाख की ज्वेलरी लेकर हुए फरार

13-Sep-2019 09:49 PM

By 7

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. लूट की एक ऐसी बड़ी वारदात सामने आई है. जिसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है. घटना मोतिहारी की है. जहां अपराधी पुलिस की वर्दी में 1.5 लाख कैश और 6 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. ग्रामीणों ने उनमें से दो अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात पश्चिमी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां चंडी स्थान के पास अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया. मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी चेकिंग के नाम पर वर्दी पहने अपराधियों ने बिजनेसमैन को रुकवाया. उसके बाद वो स्कूटी गाड़ी की जांच करने के बहाने 1.5 लाख कैश और 6 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. पीड़ित व्यवसायी की पहचान मुजफ्फरपुर के रहने वाले नंदकिशोर कुमार के रूप में की गई है. पीड़ित ने पुलिस को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पुलिस दोनों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है. उन्होंने आगे बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट