बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-Nov-2023 09:22 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गिट्टी-बालू कारोबारी की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज रोड की जहां खड़की कुअवां मंदिर के बाद हत्या की इस वारदात को बेखौफ अपराधियों ने अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
बताया जाता है कि बालू-गिट्टी कारोबारी जमील अख्तर जब अपनी दुकान में बैठे थे तभी हथियारबंद अपराधियों अचानक पहुंचे और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल जमील को परिजन अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक जमील अख्तर के बेटे राशिद अली ने बताया कि अपराधियों ने पिता के सिर में गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर लोग दुकान की ओर दौड़े तो देखा कि वे खुन से लथपथ दुकान में पड़े हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मुझे फोन करके घटना की जानकारी दी। हमलोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि पिताजी कुर्सी पर बेसुध पड़े हुए थे।
जब उन्हें हॉस्पिटल ले गये तब वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के बेटे राशिद अली ने बताया कि गांव की ही एक महिला को लेकर डेढ़ साल पहले विवाद हुआ था।
उस वक्त कुछ लोगों ने उनके पिता को बुरी तरह से पीटा था और पिता और मुझे जान से मारने की धमकी दी थी और आज पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।