Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
04-Aug-2024 10:24 AM
By First Bihar
MOTIHARI : खबर बिहार के मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां 4 वर्ष कि एक मासूम बच्ची को चोरी कर के बेचने ले जा रहे युवक को मोतिहारी जीआरपी और आरपीएफ ने अरेस्ट कर लिया। यह बच्ची बंजरिया थाना छेत्र के सिसवा पश्चमी गांव के रहने वाली है। इस घटना के बाद इलाके में तरह -तरह की चर्चा की जा रही है।
वहीं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंजरिया थाना छेत्र के सिसवा पश्चमी गांव की एक बच्ची अपने घर में सोई थी तभी देर रात्रि लक्ष्मी प्रसाद उर्फ़ बिक्की उसके घर का फाटक खोल दिया और सोए अवस्था में बच्ची को उठा लिया और चोरी कर भाग निकला। इसके बाद सुबह में जब परिवार के लोगों ने देखा की बच्ची गायब है तो सभी लोगों में अफरातफरी मच गई।
उसके बाद इनलोगों ने इस मामले की जानकारी बंजरिया थाना में जाकर दी और अपनी बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, सुचना मिलने के बाद अभी बंजरिया थाना उस बच्ची को ढूंढ ही रही थी कि मोतिहारी रेल थाना को यह सुचना हासिल हुई कि मिथला एक्सप्रेस जो रक्सौल से हावड़ा जाती है उस ट्रैन से एक युवक के बच्ची को लेकर जाया जा रहा है और बच्ची रोती -बिलखती नजर आ रही है और यह भी कह रही है कि वो उस युवक को नहीं जानती है।
उधर, सुचना मिलने के बाद जीआरपी ने जाल बिछाया और आरपीएफ के सहयोग से मेहसी स्टेशन पर बच्ची को उस युवक के साथ उत्तर लिया और फिर मोतिहारी लाया गया।पूछताछ में बच्ची अपना घर जब बंजरिया थाना बताई तो जीआरपी ने थाने को सूचित किया तब पता चला की युवक पड़ोस के गांव का ही है और् वह बच्ची को चोरी किया और सुगौली स्टेशन से कलकत्ता जाने वाली मिथला एक्सप्रेस में बिठा कर संभवतः बेचने के ख्याल से कलकत्ता ले जा रहा था जिसे बरामद कर परिवार वालो को सौप दिया गया। साथ ही गिफ्तार बच्चा चोरी करने वाले युवक को भी जीआरपी ने बंजरिया थाना को अग्रतर करवाई के लिए सौंप दिया।