बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
16-Apr-2023 10:38 AM
By First Bihar
MOTIHAARI : पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सिर्फ बीते रात 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, प्रशासन ने 14 लोगों के जहरीली शराब से मौत की पुष्टि की है। जबकि, गंभीर रूप से बीमार 26 लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच इस पूरे मामले को लेकर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है।
दरअसल, एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि, इस मामले में प्रथम दृष्टया सूचना नहीं देने के मामले में तीन चौकीदारों को दोषी पाया गया है। तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण के बाद सभी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले में संबंधित थाने की पुलिस की भूमिका के सवाल पर एसपी ने साफ किया कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जानेवाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस व मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कोटवा में भी छापेमारी की। इस दौरान वहां से स्पिरिट के खेप के निकलने की सूचना प्राप्त हुई। हालांकि, कोटवा से न तो स्पिरिट मिली, न कोई गिरफ्तारी हुआ। इस बीच सूचना मिली की कोटवा से खेप निकली चुकी है। पुलिस खेप के पीछे दौड़ी और जयसिंहपुर में स्पिरिट जब्त की। यहां से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार का किंगपिन पकड़ा जाएगा।