Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
17-Apr-2023 04:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन बहनों को कुचल दिया है। इस हादसे में एक बहन की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएस-5 की है जहां खम्हार गांव के पास सोमवार की सुबह तीन बहनें मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थी। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन तीनों बहनों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह घायल हो गयी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बेगूसराय-मंझौल मार्ग को खम्हार के पास जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान खम्हार गांव निवासी राजीव कुमार की पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। सृष्टि आठवीं कक्षा की छात्रा थी जो इस बार वार्षिक परीक्षा देकर नौवीं कक्षा में गई थी।
सोमवार की सुबह अपने चचेरी बहनों के साथ वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी क्रम में एसएच 55 पर सड़क पार करने के दौरान मंझौल की तरफ से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने बुरी तरीके से कुचल दिया। आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गयी। जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।