ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

मोदी सरकार 3.0 की तैयारी शुरू : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई पड़ोसी देशों के नेता

मोदी सरकार 3.0 की तैयारी शुरू :  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई पड़ोसी देशों के नेता

06-Jun-2024 07:02 AM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव- 2024 में NDA के बहुमत हासिल करने में कामयाब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार के गठन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। इसके बाद 7 जून को मोदी नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। एनडीए की सरकार के लिए मोदी की अध्यक्षता में गठबंधन नेताओं के बीच बैठक भी हो चुकी है। 


वहीं, विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने कहा है कि वह ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से मुक्ति की लोगों की इच्छा पूरी करने’’ के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएगा। चुनाव परिणामों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के एक दिन बाद, सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधनों ने शाम को क्रमश: प्रधानमंत्री आवास और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठकें कीं हैं।


इसके साथ ही 8 जून को प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने बताया कि मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। विक्रमसिंघे ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और उन्होंने मोदी को मिली चुनावी जीत पर फोन के जरिये उन्हें बधाई भी दी है। मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी फोन पर बातचीत की है।


उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पूर्व सहयोगी अन्नाद्रमुक पर कटाक्ष करते हुए दावा किया है कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में उसका तीसरे स्थान पर आना और कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में भगवा पार्टी से भी पीछे रहना भाजपा के बारे में विनम्रता से बात नहीं करने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन उसका मत प्रतिशत बढ़ा है।  अन्नामलाई ने कहा कि पार्टी वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।