ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है जेडीयू, कैबिनेट विस्तार के पहले चल...

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है जेडीयू, कैबिनेट विस्तार के पहले चल रही बात

26-Dec-2019 04:39 PM

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएम मोदी की कैबिनेट में नीतीश की जेडीयू शामिल हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के सुगबुगाहट के बीच जेडीयू से बातचीत चल रही है। 

झारखण्ड विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद केंद्र के मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सहयोगी दलों खासकर जेडीयू और एआईएमडीके को मोदी कैबिनेट में शामिल करने के लिए इन दोनों दलों से बातचीत भी शुरू हो गई है। अभी मोदी मंत्रिमंडल में एलजेपी और अकाली दल के प्रतिनिधि ही हैं।अभी मोदी सरकार में कुल 57 मंत्री हैं। नियम है कि लोकसभा की कुल संख्या का अधिकतम 15 प्रतिशत यानी 81 मंत्री हो सकते हैं। पिछली सरकार में 70 मंत्री थे। इसका मतलब है कि कम से कम एक दर्जन मंत्रियों की जगह खाली है। ऐसे में 10 से 12 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

वहीं शामिल होने की सुगबुगाहट के बीच ये भी खबर है कि कि जेडीयू दो कैबिनेट और एक राज्यमंत्री की अपनी पुरानी मांग पर अड़ी है। सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक  बीजेपी महासचिव  भूपेंद्र यादव को बातचीत का जिम्मा सौंपा गया है। 

बता दें कि नीतीश ने नये मोदी कैबिनेट में सांकेतिक भागीदारी के प्रस्ताव को तब सिरे से खारिज कर दिया था। जब मंत्रिमंडल में उन्हें एक सीट का ऑफर किया गया था। तब ये माना जा रहा था कि जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मोदी कैबिनेट में शामिल न होकर दूर का दांव खेला है। उनका यह दांव अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुत काम आ सकता है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में भी उनकी पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

हालांकि, नीतीश कुमार ने बीजेपी से किसी भी नाराजगी को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि बिहार में हम साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा।माना ये जा रहा था कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल न होकर इसके एवज में नीतीश बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी हिस्सेदारी मांग सकते हैं।