ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

'मोदी 400 तो नहीं .... इंडी एलायंस करेगी 300 पार...; बोली राबड़ी देवी ... हम किसी से डरने वाले नहीं हैं

 'मोदी 400 तो नहीं .... इंडी एलायंस करेगी 300 पार...;  बोली राबड़ी देवी ... हम किसी से डरने वाले नहीं हैं

30-May-2024 11:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। ऐसे में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अपनी बेटी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार में डटी हुई हैं। ऐसे में अब आज जब राबड़ी से यह सवाल किया गया कि पीएम मोदी यह कह रहे हैं कि चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर पर घूमने वाले को जेल जाना होगा तो उन्होंने उसका अपने ही अंदाज में जवाब दिया।


राबड़ी देवी ने कहा कि पीएम मोदी की धमकी और गिदर भभकी से हम डरने वाले नहीं है। उनको जो बोलना है बोलते रहें, हम लोग उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। मामला कोर्ट में है, कोर्ट से जो फैसला आएगा, वह देखा जाएगा। हमलोग किसी के कहने या धमकी देने से डरने वाले लोग नहीं हैं। आरजेडी किसी से डरने वाली पार्टी नहीं है। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव का मुद्दा रोजगार, विकास, महंगाई और किसानो की आय बढ़ाना है। हम सभी लोगों के लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अब लोगों को तेजस्वी यादव पर भरोसा हो रहा है। तेजस्वी यादव जिस तरह से 17 महीने में लोगों को नौकरियां दी है, अब बेरोजगार हमारे साथ हैं और हमारी बातों पर भरोसा कर रहे हैं। 


उधर, भाजपा की तरफ से 400 पार के दावों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह लोग 400 तो पार नहीं पर कर पाएंगे लेकिन इंडी एलायंस इस बार 300 पार सीट जरूर हासिल करेगी। अब बिहार की जनता किसी से डरने वाली नहीं है। हम सबका साथ, सबका विकास करने वाले लोग हैं। देश की जनता को हमारे ऊपर भरोसा है और उनका साथ भी हमलोगों को मिल रहा है।