ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / जेल से क्राइम कनेक्शन पर नकेल, अब साहब भी अंदर नहीं ले जा...

जेल से क्राइम कनेक्शन पर नकेल, अब साहब भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

19-Sep-2019 09:03 AM

By 13

PATNA : बिहार के जेलों में अब किसी की मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी। जी हां, जेल के अंदर अब साहब से लेकर अन्य जेल कर्मियों के मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा के आदेश पर इसे अमल में लाया गया है। जेल में जाने से पहले अब अधिकारियों और अन्य कर्मियों को अपना मोबाइल फोन बाहर ही जमा करना होगा। जेलों में तैनात उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक, क्लर्क, डॉक्टर, पारा मेडिकल कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन साथ में रखते थे। जेल आईजी ने इसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं मानते हुए जेल के अंदर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मिथिलेश मिश्रा ने कहा है कि किसी भी स्थिति में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जेल के अंदर अपना मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे। इस आदेश का पालन नहीं होने पर जेल अधीक्षक को जिम्मेदार माना जाएगा। हालांकि इस आदेश से जेल अधीक्षक को अलग रखा गया है। जेल अधीक्षक अपने कार्यालय तक मोबाइल फोन ले जा सकेंगे लेकिन इसके लिए वह व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारी लेंगे। आपको बता दें कि जेल के अंदर कक्षपालों के मोबाइल ले जाने पर पहले से ही रोक थी। जेल मेंस एसोसिएशन ने पिछले दिनों ही मांग रखी थी कि अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी जेल के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई जाए। https://youtu.be/2LPybWaG4SM