मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-Jun-2024 01:26 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक नाबालिग बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। 10 से 15 लोगों ने पहले तो नाबालिग लड़के के कपड़े उतरवाए और बाद में उसे नंगा कर बेरहमी से पीटा। इससे भी जी नहीं भरा तो पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरिंगगी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, जमुई में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग को नग्न कर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों के द्वारा इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर दी। इधर, परिजनों ने इस मामले की लिखित जानकारी जमुई थाना पुलिस को भी दी है। घटना बीते बुधवार का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे 10 से 15 लोग नाबालिग बच्चे का कपड़ा उतरवा कर उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक महीने पूर्व एक मोबाइल की चोरी हुई थी। इस मामले में नाबालिग को नंगा कर पीटा गया है। इसके साथ गलत हरकतें भी की गई। सभी आजाद नगर और महिसोढ़ी मोहल्ले के रहने वाले हैं। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इस मामले में सहायक निदेशक जिला सामाजिक इकाई के पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि यह मामला चाइल्ड हेल्प लाइन के 1098 नंबर पर परिजन के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। मामला महिसौढी चौक के पास का है। 11 साल के नाबालिक बच्चे के साथ नग्न करते हुए मारपीट किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। आवेदन दिए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।