बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-Jun-2023 12:14 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में गाली - गलौज तो एक आम सी बात बनती हुई नजर आ रही है। आलम यह है कि, यहां लोग छोटी- छोटी बातों में एक दूसरे से गाली - गलौज कर डालते हैं। वैसे अब इसका उपयोग ग्रामीण स्तर की राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां निर्दलीय mlc महेश्वर सिंह के बेटे से फ़ोन कर वार्ड सदस्यों को गाली - गलौज कर डाला है। इतना ही नहीं एमलसी के बेटे ने इन लोगों को धमकी भी दी है। जिसका ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस ऑडियो के सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले जिले के हरसिद्धि प्रखंड इलाके में पंचायत उपचुनाव आयोजित करवाया गया था। जहां कई राजनितिक पार्टियों के नेता के तरफ से अपने करीबियों को जिला पार्षद के पद पर मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव में रोहित गिरी की पत्नी को बहुमत हासिल हुई थी। इसके बाद कुछ बातों को लेकर इलाके में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद अब इस चुनाव में जीते हासिल करने वाले वार्ड मेंबर ने यह बताया है की उन्हें अब एमएलसी के बेटे की तरफ से धमकी दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि, पंचायत उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले वार्ड सदस्यों को एलएलसी महेश्वर सिंह के बेटे के तरफ से धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही साथ इन लोगों को जानलेवा धमकी भी दी जा रही है। इस ममाले में वार्ड सदस्यों ने कहा है कि - एमएलसी महेश्वर सिंह के पुत्र वरुण विजय द्वारा चुनाव में हुए वाद-विवाद को लेकर अब फोन कर गाली दिया जा रहा है और कहा जा रहे है कि घर से बाहर निकलने पर अंजाम बुरा होगा।
वहीं, अब इस मुद्दे को लेकर दर्जनों वार्ड सदस्य अपने संगठन अध्यक्ष के साथ मोतिहारी पहुंचे और फोन कॉल्स डिटेल्स के साथ एसपी को आवेदन देकर इस मामले में जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही इनलोगों ने एसपी से अपने सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। इस दौरान वार्ड सदस्यों ने मिडिया के समक्ष फोन पर दिए गए गाली- गौलाज का ऑडियो सुनाया ।
इधर, इस पूरे ममाले को लेकर एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि मुझे इस ममाले में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर इस तरह की कोई भी बात है तो गलत बात है। हम खुद भी इस मामले में बात करेंगे और जांच करेंगे। फिलहाल बिना कुछ भी जाने बोलना उचित नहीं होगा। वहीं, वार्ड संघ के अध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि, एमएलसी पुत्र वरुण विजय द्वारा उनको फोन किया गया और गाली देते हुए धमकी दिया कि अगर बाहर निकलोगे तो अंजाम भुगतोगे।