अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Jun-2022 12:41 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद की 7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. आरजेडी की तरफ से आज 3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. सबसे पहला और खास नाम पार्टी की साधारण कार्यकर्ता मुन्नी रजक और उनके साथ-साथ आरजेडी के युवा नेता कारी शोएब और अशोक पांडे ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. विधानसभा पहुंचकर इन सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. विधानसभा में नामांकन दाखिल करने के दौरान सबसे ज्यादा केंद्र में लालू यादव के साथ-साथ एमएलसी की कैंडिडेट मुन्नी रजक ही रहीं.
विधान परिषद के लिए आरजेडी से उम्मीदवार बनाई गई मुन्नी रजक उस वक्त सुर्खियों में आई थी. जब पार्टी ने अचानक से उनके नाम की घोषणा कर दी. मुन्नी रजक पेशे से कपड़े धोने का काम करती हैं. वह पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता रही है. और लालू प्रसाद यादव जब रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे थे तब भी मुन्नी रजक वहां पहुंचकर उनसे मुलाकात कर लेती थी.
पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता को लालू यादव ने जब विधान परिषद भेजने का फैसला किया, तो हर तरफ इसकी खूब चर्चा हुई. खुद को विधान परिषद भेजे जाने से पहले मुन्नी देवी का कल एक वीडियो भी सामने आया. जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सदन में पहुंचकर धोबिया पाठ से सबक सिखाने वाली बात कही थी. कपड़ा धोते हुए मुन्नी रजक यह बता रही थी कि जब वह सदन में पहुंचेंगे तो जिस अंदाज में कपड़े धोती है उसी अंदाज में बीजेपी को भी पटखनी देंगी.