Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
04-Apr-2022 06:34 PM
PATNA: बिहार में आज विधान परिषद की 24 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे इस चुनाव में पहली दफे राजद ने पूरी ताकत झोंक दी थी. तेजस्वी यादव ने न सिर्फ चुन चुन कर उम्मीदवार तय किये बल्कि उनके प्रचार के लिए भी सारी ताकत झोंक दी थी. लेकिन उनके परिवार ने ही इस चुनाव का नोटिस नहीं लिया। एमएलसी चुनाव में लालू परिवार से 4 वोटर थे। चार में से तीन ने वोट ही नहीं दिया।
राबड़ी,तेजप्रताप,मीसा ने नहीं दिया वोट
स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में पंचायती राज और नगर निकाय के लिए चुने गये जन प्रतिनिधि वोटर होते हैं. लेकिन उनके साथ विधायक, विधान पार्षद औऱ सांसदों भी इस चुनाव के वोटर होते हैं. लालू-राबड़ी फैमिली में मीसा भारती सांसद हैं. राबड़ी देवी विधान पार्षद तो तेजस्वी और तेजप्रताप यादव विधायक हैं. ये चारों विधान परिषद चुनाव में वोटर थे. लेकिन आज जब वोटिंग हुई तो राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजप्रताप यादव ने वोट ही नहीं दिया।
एमएलसी चुनाव में सिर्फ तेजस्वी यादव वोट डालने गये. तेजस्वी अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में वोट डालने गये थे. उन्होंने अपने प्रत्याशियों की जीत का भी दावा किया. तेजस्वी ने कहा कि राजद के ज्यादातर उम्मीदवार जीत रहे हैं. गौरतलब है कि तेजस्वी ने इस चुनाव के लिए अकेले पूरी ताकत झोंकी थी। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन को नकार कर 24 में से 23 सीटों पर राजद के उम्मीदवार खडा किये थे. एक सीट को सीपीआई के लिए छोड़ा था।
दिलचस्प बात ये भी रही कि मीसा, राबड़ी औऱ तेजस्वी ही नहीं बल्कि राजद के कई औऱ प्रमुख नेताओं ने एमएलसी चुनाव का नोटिस नहीं लिया. राजद के सांसद मनोज झा, एडी सिंह भी वोट डालने नहीं पहुंचे।