तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
25-Feb-2021 12:27 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. वाम दल के विधायक महबूब आलम के साथ विधान मंडल परिसर में थाना प्रभारी की तरफ से धक्का-मुक्की किए जाने की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ है.
विधानसभा में महबूब आलम ने इसकी जानकारी दी और आरोप लगाया कि मीडिया को प्रतिक्रिया देते वक्त उनके साथ एक पुलिस अधिकारी ने धक्का-मुक्की की. इस मामले की जानकारी होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने आशन से यह मांग की कि दोषी पुलिस अधिकारी के ऊपर तत्काल कार्रवाई की जाए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विधानसभा परिसर में तैनात जिस पुलिस अधिकारी ने महबूब आलम के साथ धक्का-मुक्की कि वह इसके पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवाज पर आने वाले लोगों के साथ बदतमीजी कर चुके हैं. इसके पहले वहां आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है और इसको लेकर जानकारी उनके पास भी आई थी.
विधानसभा में इस मामले ने इतना तूल पकड़ा है कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी के भूमिका की जांच करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज मंगाकर इस पूरे मामले को खुद देखेंगे अगर किसी पुलिस अधिकारी ने माननीय सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया है तो विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है और दोषी पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया जाएगा.