ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मिथिलांचल के लिए अच्छी खबर, एयरफोर्स ने दी NOC, दरभंगा एयरपोर्ट का होगा...

मिथिलांचल के लिए अच्छी खबर, एयरफोर्स ने दी NOC, दरभंगा एयरपोर्ट का होगा विस्तार

30-Jun-2021 11:56 AM

DESK: मिथिलांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरफोर्स से NOC मिल गयी है। ऐसे में अब टर्मिनल भवन और आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिससे लोगों को अब दरभंगा एयरपोर्ट पर कई सुविधाएं मिल सकेगी। एयरफोर्स से एनओसी मिलने के बाद जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। 



जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर लिखा कि... हमें खुशी है कि #दरभंगा_एयरपोर्ट के विस्तार के लिए इंडियन एयरफोर्स से एनओसी मिल गई है। राज्य सरकार अब जल्द आवश्यक भूमि का अधिग्रहण करेगी, ताकि यहां टर्मिनल भवन और जरूरी सुविधाओं का निर्माण कराया जा सके।



गौरतलब है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। टर्मिनल छोटा होने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का यहां अभाव है। लेकिन अब दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरफोर्स से एनओसी मिल गयी है। ऐसे में अब दरभंगा एयरपोर्ट में यात्री सुविधाएं बढ़ेगी जिससे लोगों की परेशानियां कम होगी।