ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / मिस्ट्री बनी सोनाली फोगाट की मौत!, पर्सनल सेक्रेटरी पर साजिश रचने का आरोप

मिस्ट्री बनी सोनाली फोगाट की मौत!, पर्सनल सेक्रेटरी पर साजिश रचने का आरोप

24-Aug-2022 02:27 PM

DESK : टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत मिस्ट्री बनती जा रही है। सोनाली की मौत को लेकर उनके परिवार के लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सोनाली की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है। सोनाली के भांजे विकास ने उनके पर्सनल सेक्रेटरी सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास ने आरोप लगाया है कि सोनाली के पर्सनल सेक्रेटरी ने ही उसकी मौत की साजिश रची है।


इससे पहले सोनाली के भतीजे मोहिन्द्र फोगाट ने भी दावा किया है कि सोनाली के चेहरे पर सूजन थी और स्ट्रेच मार्क्स भी मौजूद थे। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की थी। वहीं सोनाली की मौत के बाद उनकी बहन ने सीबीआई जांच की मांग की है। सोनाली के परिवार के लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उनका कहना है कि सोनाली फोगाट को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं थी और वह पूरी तरह से फिट थीं। 


जानकारी के मुताबिक सोनाली की मौत के बाद परिवार के जितने लोगों से सुधीर सांगवान की बात हुई उसने सभी को मौत की अलग-अलग वजह बताई, लिहाजा परिवार के लोगों को शक है कि सुधीर ने ही सोनाली की मौत की साजिश रची है। बता दें कि बीते सोमवार की देर रात हार्ट अटैक से सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया था। साल 2019 में सोनाली ने बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 42 वर्षीय सोनाली फोगाट चुनाव के दौरान टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए काफी चर्चा में आई थीं।