Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
13-Dec-2021 08:57 AM
DESK : भारत के लिए बड़ी खबर है जहां भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स बन गईं हैं. भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता है. इससे पहले 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं. ग्रैंड फिनाले इजरायल के दक्षिणी शहर इलात में हुआ.
इस बार मिस यूनिवर्स 2021 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस कॉम्पिटिशन में भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया नाम कर लिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इंडिया ने ये टाइटल 21 साल के लंबे समय के बाद जीता है.
बता दें 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित की कई. इस कॉम्पिटिशन में भारत की हरनाज कौर पहला मुकाम हासिल करके मिस यूनिवर्स 2021 बन गई हैं. हरनाज से पहले साल 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था. भारत ने अब तीसरी बार यह टाइटल अपने नाम किया है.
पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं. 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया. ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं. मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं. जानकारी के अनुसार हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं.