बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
25-Jun-2021 05:50 PM
By saif ali
MUNGER: पटना एसटीएफ की मदद से मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गंगटा थाना क्षेत्र के बसबिट्टी मेंं संयुक्त छापेमारी की गयी। इस कार्रवाई के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया जा सका। इस दौरान 7 पिस्टल, 2 बेसमशीन, 10 पिस्टल, 8 मैगजीन, 19 पिस्टल बैरल स्प्रिंग सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया गया।
गौरतलब है कि गुरुवार को STF ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गंगटा मुख्य मार्ग स्थित हॉस्पिटल चौक के पास से भागलपुर निवासी साधना देवी, ओम प्रकाश भगत और बलवीर मंडल को गिरफ्तार किया था। 13 पिस्टल, 13 मैगज़ीन और 100 राउंड गोली के साथ तीनों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद गिरफ्तार तस्करों से जब STF ने पूछताछ की।
जिसके आधार पर STF ने गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी चंदन भगत के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में चंदन भगत के पास से 1 पिस्टल, 6 राउंड 7.65 की गोली, 2 राउंड 9mm की गोली बरामद की गयी। गिरफ्तार चंदन भगत की निशानदेही के बाद आज मिनीं गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। जानकारी के अनुसार STF ने गिरफ्तार चंदन भगत से पूछताछ की और उसी की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है ।