ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल

मिडिल स्कूल में टीचरों का आज जारी होगा रिजल्ट, इस दिन से शुरू होगी जॉइनिंग प्रक्रिया

 मिडिल स्कूल में टीचरों का आज जारी होगा रिजल्ट, इस दिन से शुरू होगी जॉइनिंग प्रक्रिया

21-Oct-2023 08:41 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आज यानी शनिवार को मिडिल स्कूल के शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले आयोग के तरफ से हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। के बाद अब आज आयोग मिडिल स्कूल के शिक्षकों का रिजल्ट जारी करेगा। इसको लेकर मिडिल स्कूल में टीचर बनने का सपना देखने वाले स्टूंडेट में काफी उत्साह का माहौल है। 


दरअसल, माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट बीपीएससी शनिवार को जारी करेगा। इसके साथ ही उच्च माध्यमिक के बचे 17 विषयों का रिजल्ट भी शनिवार को आयेगा। बीपीएससी के एक अधिकारी ने बताया कि 67वीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करेगा। शिक्षकों का रिजल्ट निकालने से साइट के क्रैश करने की आशंका थी। लिहाजा अब माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के सभी विषयों का रिजल्ट और उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के बचे 17 विषयों का रिजल्ट शनिवार को प्रकाशित किया जायेगा। इसके बाद 02 नवंबर को इन नए बहाल टीचरों को भी बहाली पत्र लेकर तीन नवंबर से अपने जिले में सेवा के लिए भेज दिया जाएगा। 


मालूम हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग ने कक्षा 1-5वीं के दो विषयों उर्दू और जनरल विषय के साथ कक्षा 11वीं से 12वीं के 22 अन्य विषयों के लिए स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग 17 अक्टूबर से बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर रहा है, जो लगातार जारी है। आयोग ने उच्च माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल टीचर के इन परिणामों के साथ जिलेवार आवंटन सूची की भी घोषणा की है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 


आपको बताते चलें कि, बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पहले ही कह दिया है कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम कई चरणों में घोषित करेगा। उम्मीदवारों को अभी प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) के अन्य विषयों और कक्षा 9-10 के शिक्षक पद पर रिजल्ट का इंतजार है।