ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / मिड डे मील के बाद 75 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खाने में छिपकली...

मिड डे मील के बाद 75 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खाने में छिपकली गिरने की फैली थी अफवाह

13-Sep-2023 10:57 AM

By First Bihar

SITAMADHI : बिहार में एक तरफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बेहतर व्यवस्था को लेकर लगातार नया फरमान जारी करते रहते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अभी भी मिड डे मिल से जुड़ी समस्या का निजात होता नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मिड डे मील के बाद 75 बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है। जिसमें बाद इनलोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय में  मिड डे मील खाने के बाद 75 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद टेंपो व एंबुलेंस पर लादकर बच्चों को डुमरा पीएचसी व सदर अस्पताल ले जाया गया। इसको लेकर पीएचसी प्रभारी ने बताया कि उनके यहां लगभग 50 बच्चों का इलाज हुआ। वहीं सदर अस्पताल में 25 बच्चे इलाज के लिए लाए गए थे।


बताया जा रहा है कि, उल्टी, पेट दर्द व सिरदर्द की शिकायतें मिलने पर टेंपो व एंबुलेंस पर लादकर बच्चों को डुमरा पीएचसी व सदर अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। आक्रोश देखकर विद्यालय के शिक्षक, रसोइया भाग खड़े हुए। डुमरा थाने की पुलिस व विभागीय पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया।


इस मामले में डीपीओ एमडीएम आयुष कुमार का कहना है कि डेढ़ बजे के आसपास बच्चों को भोजन कराया जा रहा था। जिसके बाद अफवाह फैली कि भोजन में छिपकली मिली है, या जिस पेड़ के नीचे भोजन कराया जा रहा था उस पर से कोई चीज गिरी है। इसके बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे। सूचना मिलने पर करीब तीन बजे वह छानबीन के लिए पहुंचे। कक्षावार बच्चों को भोजन कराया जाता है। शुरुआत में पहली कक्षा के बच्चों को भोजन कराया जा रहा था। मेनू में सोयाबीन, आलू और चावल था। कुल मिलाकर 179 बच्चे उपस्थित थे।


पीएचसी प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि उनके यहां लगभग 50 बच्चों का इलाज हुआ है। इनमें सात को सदर अस्पताल रेफर किया गया। इधर, सदर अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज सौरव कुमार के अनुसार, उनके यहां 25 बच्चे इलाज के लिए लाए गए थे। सभी का इलाज कर दवा दी गई। पीएचसी व सदर अस्पताल लाए गए सभी बच्चों को स्वस्थ पाकर एंबुलेंस से उनके घर पहुंचा दिया गया है। चिकित्सकों ने कहा कि अब कोई चिंता वाली बात नहीं है।