अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा
29-Nov-2023 04:32 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुंआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी के बैरिया इलाके में 76 एकड़ जमीन पर मेट्रो यार्ड बनाने के नाम पर 40 मकानों को तोड़ा जा रहा है। कई बुलडोजर को मकानों को तोड़ने में लगाया गया है। आशियाने को तोड़े जाने से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार और प्रशासन पर जबरन आशियाना तोड़े जाने और घर का सामान फेंकने का आरोप लगाया।
वही पीड़ित लोगों का कहना है की जमीन अधिग्रहण करने के विरोध हाईकोर्ट में याचिका दायर किया गया है। जिसका फैसला अभी आना बाकी है। ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतजार किये बगैर जिला प्रशासन की ओर से मकानों को तोड़ा जा रहा है। पीड़ित लोगों का आरोप है कि बिना कोई नोटिस और मुआवजा दिए उनके आशियाने पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। जिसके कारण लोग घर से बेघर हो गए हैं।
उनका कहना है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को आशियाना बनाने की बात कहते हैं लेकिन आज हम लोगों का ही आशियाना तोड़ा जा रहा है उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने मकान तोड़े जाने के विरोध में आंदोलन की धमकी दी है। लोगों के हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। 40 मकानों को तोड़ने के लिए कई बुलडोजर को लगाया गया है। प्रशासन के इस कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।