बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
22-May-2023 02:13 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN : पूर्वी चंपारण में एसिड अटैक की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने घर में सो रहे एक परिवार के सभी सदस्यों पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमें पति-पत्नी समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल , महेश भगत की नलजल की ठेकेदारी में शिला देवी का पति रमन पासवान जाता था। इस दौरान महेश का शिला से नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच बेपनाह प्यार हो गया। यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा की बात शादी तक चली गई और दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी भी कर ली। मोतिहारी कोर्ट ने मैरिज पेपर भी बन गया। अब महेश शिला को अपने घर ले जाना चाहता था और इसी बात को लेकर हुए विवाद में एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि, महेश अपनी प्रेमिका शिला के पति रमन पासवान को कोर्ट मैरिज का पेपर दिखा कर उसके वापस ले जाना चाहता था। इस बात को लेकर सुबह - सवेरे दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान से शिला ने अपने पति का साथ दिया। आक्रोश में महेश भगत उस समय कहीं चला गया। उसके बाद देर रात जब रमन पासवान का पूरा परिवार खा -पीकर सो रहा था। उसी दौरान इस घटना के बाद शोर- गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में इन लोगों को चकिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सबको एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस कप्तान कांतेश मिश्रा ने कहा कि एसिड अटैक की घटना की पीपरा थाना इलाके में हुई है। इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस की टीम अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।