अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Sep-2022 07:01 PM
KAIMUR : अपने बगावती तेवर के कारण चर्चा में आए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने आज कैमूर में एक बार फिर अपने विभाग के अधिकारियों को चोर बताया। मंत्री ने कहा कि उनके विभाग के अधिकारी भ्रष्ट हो चुके हैं। माप-तौल विभाग के अधिकारी लोगों से 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक की वसूली करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से यहां तक कह दिया कि अगर माप तौल विभाग के अधिकारी अगर सड़क पर वसूली करते दिख जाएं तो उन्हें जूता से पीटिएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों में बिहार का पूरा सिस्टम जर्जर हो गया है।
दरअसल, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह रविवार को कैमूर के भगवानपुर में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके विभाग के सभी अधिकारी भ्रष्ट हैं। 25 से 50 हजार की वसूली करते हैं। लेकिन जल्द ही सारे अधिकारी ठीक हो जाएंगे। एक वाक्ये का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, एक पेट्रोल पंप पर रात के 10 बजे माप तौल अधिकारी ने 10 लीटर तेल लिया। पेट्रोल पंप कर्मी ने जब पैसे की मांग किया तो उसने कहा कि रजिस्टर पर लिख दीजिए। शिकायत मिलते ही संज्ञान लिया। वह अधिकारी आज की तारीख में निलंबित हो गया है। लेकिन जब भी वह दिखाई दे तो उसे आप लोग जूता से पीटिएगा।
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीज निगम द्वारा किसानों को फर्जी बीज दिया गया है। समय से पहले ही बीज में बालियां लग गई और फसल की गुणवत्ता काफी खराब है। एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों से बिहार का सिस्टम जर्जर हो गया है। किसानों की दुर्दशा पर मंत्री ने कहा कि सैकड़ों सालो से किसान खेती करते आ रहे हैं। तब उर्वरक नहीं था, ना वैज्ञानिक थे न कृषि अनुसंधान केंद्र थे। किसान अनाज का उत्पादन करते करते दुबले पतले हो गए और इसका उपभोग करने वाले लोग मोटे हो गए। पूरे सिस्टम को दुरुस्त करने में वक्त लगेगा लेकिन निश्चित तौर पर किसानों की समस्या का समाधान होगा, किसानों की आय दुगनी होगी।