ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

'मेरे पापा को गुंडा मार दिया' छोटी बच्ची की बात सुन पूर्व डिप्टी CM ने लगाया DGP को फ़ोन, जानिए क्या है मामला

05-May-2023 03:43 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन है जिस दिन गोलीबारी, हत्या, लूट, फिरौती से जुड़े हुए मामाले निकल कर सामने न आते हों। इस तरह का एक मामला अहियापुर थाने से निकल कर सामने आयी। जहां, पिछले दिनों के गल्ला व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में  घटना के लाइनर की भूमिका निभाने वाले अभियुक्त को जेल भेज दिया। जिसके बाद अब भाजपा के कई नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। 


दरअसल, बिहार की विपक्षी पार्टी बीजेपी के कई नेता मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचे। जहां भाजपा नेता मृतक व्यवसायी के घर मिलने पहुंचे। जहां मासूम बच्ची ने ऐसी बात कही कि यहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए और सबकी आंखे भर आयी। बच्ची ने कहा कि मेरे पापा को गुंडों ने मार दिया है। उनको पकड़ कर मेरे सामने लाओ मैं पापा की बेटी हूं। उसका हिसाब करूंगी।


जिसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी को कॉल लगा दिया और कहा कि मुज़फ़्फ़रपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में व्यवसायी की हत्या हुई। जहां एक अपराधी को पुलिस पकड़ ली बाकी को चिन्हित किया गया। लेकिन, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है न ही किसी भी गिरफ़्तारी हुई। जिसके बाद डीजीपी ने यह कहा कि, वो इस मामले की जांच करवाएंगे। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि, वो इस मामले के लाइनर को दिल्ली से उठाकर लाया गया है और मादक पदार्थ हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी कर ली और अन्य अपराधियों की शिनाख्त हो गयी है। जल्द ही इस मामले के दोषी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। इसके साथ ही बच्ची की बातों को लेकर कहा कि गल्ला व्यवसायी के परिवार को उचित न्याय मिलेगी।