ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवार्ड एग्जाम का हुआ आयोजन, छात्र–छात्राओं में दिखा उत्साह

मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवार्ड एग्जाम का हुआ आयोजन, छात्र–छात्राओं में दिखा उत्साह

20-Nov-2022 08:57 PM

PATNA : राजधानी पटना के बड़े कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व की तरफ से सूबे के छात्र–छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आज मेंटर्स एडुसर्व टैंलेंट रिवार्ड एग्जाम यानी मीटर का आयोजन किया गया। 20 नवम्बर को आयोजित इस एग्जाम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस एग्जाम में 5वीं क्लास से 11वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। मीटर एग्जाम बिहार में पटना समेत 37 जिलों के साथ–साथ झारखण्ड में 14 जिलों में कुल 91 सेंटर्स पर आयोजित हुई। मीटर से सेलेक्टेड विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से लगभग 28 करोड़ तक की छात्रवृति और प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाऐंगे।


इसमें 16 करोड़ तक की छात्रवृति और 4.5 करोड़ तक का प्रोत्साहन नकद पुरस्कार के अलावा विद्यार्थियों के आवासीय व्यवस्था पर 7.5 करोड तक की छात्रवृति दिये जाऐंगे। संस्थान की तरफ से दिए जाने वाले प्रोत्साहन पुरस्कार और छात्रवृति की सुविधा में कुल 1600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिसमें कक्षा 5वीं के 200, कक्षा 6वीं के 200, कक्षा 7वीं के 200, कक्षा 8वीं के 200, कक्षा 9वीं के 200ए कक्षा 10वीं के 500 एवं कक्षा 11वीं के 100 विद्यार्थी होंगे।


मीटर के जरिए विद्यार्थियों को अपने राज्य भर के मेधावी विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगीता का अवसर मिला। इस परीक्षा की तरफ से विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, स्टेट रैंक और जिला रैंक मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन से पहले ही दिये जायेगें। इस परीक्षा द्वारा चयनित विद्यार्थियों को मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन के उपरांत उनके रैंक के मुताबिक छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा और निःशुल्क आवासीय सुविधाएं दिये जायेंगे।संस्थान के निदेशक आनंद जायसवाल का कहना है कि मीटर से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने के लिए मेंटर्स एडुसर्व अचीवर्स बैच में पढ़ने का सुनहरा अवसर मौका होगा। विद्यार्थियों को संस्थान के राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी शिक्षकों की टीम का गाइडेंस मिलेगा।