ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला

Home / news / मौसम विभाग का अलर्ट, कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी

मौसम विभाग का अलर्ट, कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी

30-Jul-2020 07:53 AM

PATNA : पटना सहित राज्य के 22 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के 22 जिलों में 31 जुलाई तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है. जबकि बिहार के तटवर्ती इलाकों जैसे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, गोपालगंज, अररिया, रक्सौल सहित 16 जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है.

अरब सागर से दक्षिण पश्चिमी और बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं के कारण बिहार के तटवर्ती इलाकों में लगातार बारिश संभावना है. दक्षिण मध्य बिहार के पटना गया नालंदा सहित दूसरे जिलों में 1 अगस्त से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार बने हुए हैं.


बारिश और धूप के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. लोगों को कभी गर्मी तो कभी सामान्य मौसम का सामना करना पड़ रहा है. पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पटना के अंदर पिछले 12 घंटे में 18.7 एमएम बारिश हुई है.