अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Jul-2021 08:57 PM
DESK: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से सीवान और मुजफ्फरपुर जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
बिहार के मुजफ्फरपुर और सीवान जिले कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।
लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।
सीवान और मुजफ्फरपुर जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 KMPH या ज्यादा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है।
