ब्रेकिंग न्यूज़

पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस

मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मुंगेर में ठनका गिरने से एक की मौत

12-May-2022 04:52 PM

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है। औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, जमुई, बांका, मुंगेर, भोजपुर, गया, नवादा, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है।


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 


वही पिछले कई दिनो से भीषण गर्मी की मार झेल रहे मुंगेर के लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है। मुंगेर में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला है। वज्रपात, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। वही हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय दिवाकर कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी। 


जिस वक्त तेज आंधी बारिश हो रही थी उस समय वह घर के बाहर खड़ा था तभी ठनका गिरा और उसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।