Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
20-Feb-2020 05:35 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : बिहार में घूसखोरी और धांधली के नए-नए मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है मोतिहारी जिले से जहां मैट्रिक के स्टूडेंट्स से रुपये वसूले जा रहे हैं. परीक्षा में ज्यादा नंबर देने के लिए टीचर बच्चों से घूस मांग रहे हैं. दस, बीस या पचास नहीं बल्कि मास्टर साहब एक-एक बच्चे से 200-200 रुपये वसूल रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी इलाके की है. जहां मोतिहारी नगर के सबसे प्रतिष्ठित जिला स्कूल में मास्टर बच्चों से रुपये वसूल रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इसी स्कूल का है.
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रैक्टिकल में बच्चों को नंबर देने के लिए मास्टर एक-एक बच्चे से 200-200 रुपये कॉपी में छुपाकर मांग रहे हैं. बच्चें भी गुरु जी को कॉपी में पहले पन्ने पर छुपाकर नोट दे रहे हैं. वायरल वीडियो में रूपये की मांग करते हुए टीचर को आसानी से सूना जा सकता है. इतना ही नहीं मास्टर साहब जो तो कैमरे के सामने रुपये हाथ में भी लेते हुए साफ़-साफ़ देखा जा रहा है. बहरहाल अब वीडियो सामने आने के बाद यह देखना होगा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी या अन्य प्रशासनिक अधिकारी इन शिक्षकों के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं.